कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर ढोलना निवासी बालिकाओं की काउंसिलिंग की और उनकी सुरक्षा, देखभाल व पुनर्वास व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बालिकाओं को मथुरा स्थित नारी निकेतन भेजा गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।