किशनगंज: कस्बाथाना सीएचसी का एसडीएम और BCMO ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली कस्बाथाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल का एसडीएम एवं बीसीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर वार्डों एवं ओपीडी की व्यवस्थाएं देखीं।