फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते में निशुल्क घरेलू सिलेंडर रिफिल की धनराशि अंतरित किए जाने के संबंध में कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क घरेलू सिलेंडर रिफिल सब्सिडी कार्यक्रम में 200 उज्ज्वला लाभार्थी उपस्थित रहे।