रघुराजनगर नगरी: गोबराव खुर्द में स्वच्छता एवं जल संवर्धन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया श्रमदान
ऊंचेहरा। ग्राम पंचायत गोबराव खुर्द में चल रहे स्वच्छता एवं जलसंवर्धन जागरूकता अभियान के तहत दसवें दिन वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 के पास नलकूप परिसर में जनसहयोग से श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित सफाई करने जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने दिया नेक संदेश।