धनौरा: गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में गाली-गलौज के विरोध में युवक को पीटा, हालत गंभीर
गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज को लेकर युवक का आरोपियों से विवाद हुआ था।