Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
n6085097
सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष ऑफिस के बाहर हड़तालि कर्मचारियों ने डाला कचरा जताया विरोध #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa
| Aug 29, 2026
#viral
#trendingnow
#news
#sirsa
#haryana
MORE NEWS
सिरसा सुभाष चौक पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका गया सिख समाज ने जताया विरोध हुड्डा परिवार ने सिख दंगों में शामिल सज्जन कुमार को अपना अजीज मित्र बताएं था #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
सिरसा हड़ताल सफाई कर्मचारी और पुलिस के बीच बवाल पुलिस पर फेंका कचरा #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
तीनों विधानसभाओं में जुयाल ने फूंका संगठन में जोश, बूथ स्तर तक मजबूती का दिया मंत्र - रानियां से ऐलनाबाद और सिरसा तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद; आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर मंथन सिरसा। हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एवं भाजपा के सिरसा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा में हुई बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। रानियां विधानसभा की बैठक सुबह 11 बजे अर्श रिसोर्ट, सिरसा रोड, रानियां में हुई। जिला प्रभारी के रूप में पहली बार रानियां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केसरी पगड़ी में पहुंचे जुयाल ने पंजाबी भाषा में ओजस्वी संबोधन देकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। जुयाल ने पंजाबी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी दी सार्थकता इस गल गल्ल विच नहीं कि बंदा किन्ने साल जिया, बल्कि इस गल्ल विच है कि जितना समय रब ने दित्ता, ओह किस मकसद नाल जिया ते समाज अते देश लई की योगदान पाया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद अते आदि गुरु शंकराचार्य ने बहुत छोटी उमर विच इस दुनिया नूं अलविदा आख दित्ता, पर अपने विचारां अते कर्मां करके अज्ज वी करोड़ां लोकां लई प्रेरणा दा स्रोत बने होए ने। इसलिए सानूं वी रब वलों मिले समय अते जिम्मेदारी नूं पूरी ईमानदारी, निष्ठा अते समर्पण नाल निभाना चाहिदा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि साडे सामने 2047 तक भारत नूं विकसित, आत्मनिर्भर अते विश्व गुरु बनाऊण दा संकल्प है। एह लक्ष्य सिर्फ सरकारां दे यत्नां नाल पूरा नहीं हो सकदा, बल्कि हर नागरिक नूं अपनी जिम्मेदारी निभाऊणी पैणी है। जुयाल ने कहा कि असीं चाहे समाज दे किसे वी क्षेत्र विच कम कर रहे होईए, सानूं एह सोचना चाहिदा है कि देश दी तरक्की विच साडा की योगदान हो सकदा है। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नवीं पीढ़ी नूं संस्कारवान बनाऊण अते राष्ट्र निर्माण दे राह ते अग्गे ले के जाण विच मातावां-भैणां दा बहुत वड्डा योगदान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा दी असली ताकत साडे बूथ स्तर दे कार्यकर्ता ने। जदों बूथ मजबूत होवेगा, कार्यकर्ता आपस विच जुड़ के कम करनगे ते हर परिवार तक संगठन दी सोच पहुंचावेगा, तां पार्टी होर मजबूत होवेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल, निरंतर संपर्क और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। ऐलनाबाद में भी कार्यकर्ताओं में भरा जोश इसके बाद ऐलनाबाद विधानसभा की संगठनात्मक बैठक पंचायत घर, मल्लेका में आयोजित हुई। यहां भी जिला प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जुयाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी की गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। शनिवार की अंतिम बैठक भाजपा कार्यालय सरसाईं कमल, सिरसा में आयोजित हुई। तीनों बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, बूथ पालक तथा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बूथ को बनाया जाएगा संगठन की मजबूती का केंद्र भारत भूषण जुयाल ने बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूत उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क और आपसी समन्वय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ‘जुयाल जहां गए, वहां कमल खिला’ तीनों बैठकों में जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सिरसा जिले को ऐसा प्रभारी दिया है, जिसके पास संगठन का लंबा अनुभव और कार्यशैली की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि जुयाल को संगठन ने जहां भी जिम्मेदारी दी, वहां उन्होंने शत-प्रतिशत परिणाम देने का प्रयास किया और पार्टी को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में 1996 में भाजपा को प्रो. गणेशी लाल के रूप में विधायक मिला, 2019 में सुनीता दुग्गल को लोकसभा भेजा गया और 2025 में सिरसा नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन बनाकर कार्यकर्ताओं ने संगठन की ताकत दिखाई। अब भारत भूषण जुयाल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है और कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में आगामी चुनावों में भी संगठन नए राजनीतिक परिणाम हासिल करेगा। बैठकों में कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रिय भागीदारी ने साफ संकेत दिया कि भाजपा ने सिरसा जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। कल बूथों पर ‘मन की बात’ सुनेंगे जुयाल, एक-एक बूथ पर बैठक भी लेंगे सिरसा। भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल अपने दो दिवसीय सिरसा प्रवास के दौरान 30 अगस्त, रविवार को बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। इसके बाद रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक बूथ पर संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठकों में बूथ स्तर की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी।
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
बणी गाँव के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश पर पत्रकार अंजनी गोयल ने लगाए गंभीर आरोप! एसपी दीपक सहारन से लगाई न्याय की गुहार #Crimenews #viralreelschallenge #breakingnews #satyanews #Haryana #Anjanigoyal #
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
पोहड़का के पास रक्षाबंधन पर राखी बांधकर खारी सुरेरा लौट रहे परिवार की कार को पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार आगे चल रही पिकअप से जा भिड़ी। कार को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि महिला-बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। #पोहड़का #sirsasandesh #sirsa #accident #rakshabandhanspecial
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
सिरसा में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प! 🔥 सर्व कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, मौके पर बढ़ा तनाव #Sirsa #SirsaNews #SafaiKarmchari #SafaiKarmchariStrike #SarvKarmchariSangh #HaryanaNews #Haryana #BreakingNews #SirsaBreakingNews #EmployeeProtest #SafaiKarmchariNews #हरियाणा_न्यूज़ #सिरसा_न्यूज़ #सफाई_कर्मचारी
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
सदनों में विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा: दुष्यंत चौटाला बोले, प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से साधा संपर्क, संगठन मजबूती का किया आह्वान सिरसा। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज लोकसभा व विधानसभा में भाजपा कहीं भी विपक्ष की गरिमा नहीं रख रहा और उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें नेम करके सदन से बाहर भिजवा रही है ताकि वास्तविक मुद्दों पर जवाब न दिया जा सके। वे शनिवार को ऐलनाबाद हलके में अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत गांव शक्कर मंदौरी में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में व्यापक परिवर्तन आया है और युवा वर्ग जाग चुका है। जो शासन यह कहता था कि उनके यहां इस्तीफे नहीं होते, युवाओं ने वह काम भी कर दिखाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन परआरोप जड़ा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद देश में तेल के दामों में किसी प्रकार कोई कटौती नहीं की गई है जिसके चलते देशवासियों की जेबों पर तेल का अतिरिक्त भार है। उन्होंने कहा कि मानसून के सीजन में जिन किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल बीजी, वह मानसून की कमी और घग्घर में पानी की के कारण पूरी तरह से हताश निराश हो चुका है, ऐसे में उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूती देने के उद्देश्य से सरकार को चाहिए कि वह ऐसे सभी धान उत्पादकों की फसल को सूखाग्रस्त घोषित कर उनकी भरपाई करे। उन्होंने आरोप जड़ा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीणा सडक़ों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 250 से तीन सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे मगर मौजूदा सरकार ने अब इस दिशा में कुछ भी नया नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल केवल पुरानी योजनाओं के नाम बदलने में माहिर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं और बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं हैं क्योंकि उसमें फूट पड़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष गांव में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की जिस पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एक कमेटी गठित कर प्रतिमा का बेस तैयार करवा लें, प्रतिमा भिजवा दी जाएगी जिसका अनावरण जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन की ओर से अनेक शर्तें लगाकर गरीबों के पीले राशन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कुनीतियों का ही परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में पटवारी और सफाई कर्मी भी हड़ताल पर हैं। इसके बाद वे ऐलनाबाद हलके के गांव माखोसरानी, रूपाणा बिश्रोईयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगडिय़ा, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली व नाथूसरी कलां भी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, सर्वजीत मसीतां, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, शगनजीत सिंह कुरंगावाली, हल्का अध्यक्ष अनिल काासनियां, ऐलनाबाद युवा हल्का अध्यक्ष राजबीर रोड, कृष्ण शाहपुरिया, सिरसा हल्का अध्यक्ष अजब ओला, जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार, जयपाल नैन डबवाली हलका अध्यक्ष नरेंद्र बराड़, जेजेपी का शहरी प्रधान दीपक भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
NCM स्कूल में DSP राजवीर सिंह ने बच्चों को किया जागरूक आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को सिरसा के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी राजवीर सिंह, चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार एवं उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने एन सी एम स्कूल कागदाना में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार, स्कूल प्रबंधन निदेशक राजेंद्र सिंह टोक्सियाँ , निदेशक सुभाष जाखड़ एवं स्टाफ द्वारा पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीएसपी राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से हमेशा दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। डीएसपी ने बच्चों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026
सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष ऑफिस के बाहर हड़तालि कर्मचारियों ने डाला... - Sirsa News