धौलपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जाटव बस्ती से एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को अमन पुत्र पषोत्तम (22) को बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाने के एएसआई होरीलाल के अनुसार, मृतक की हालत को देखते हुए मामला संदिग्ध लगा। इस कारण शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखा गया। मृतक क