धौलपुर: जेल से हत्या का दोषी आजीवन कारावास का कैदी फरार, कोतवाली थाना में मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
जिला कारागृह की खुली जेल से एक आजीवन कारावास का कैदी फरार हो गया है। फरार कैदी 36 वर्षीय भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के अलघानी गांव का रहने वाला है। उसे डीग की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 25 मार्च 2017 को धारा 302 के तहत हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मई 2025 को उसे केंद्रीय कारागृह भरतपुर से धौलपुर की खुली जेल में स्थानांतरित किय