मुज़फ्फरनगर: यातायात महा नवंबर 2024 का शुभारंभ एसएसपी ने फीता काटकर किया, जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पुलिस लाइन से शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा यातायात महा नवंबर 2024 का फीता काटकर एवं दी प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस अवसर पर अभिषेक सिंह ने कहा की महा नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है जिसमें वाहनों की चेकिंग अभियान एवं सड़क पर सुरक्षा सफर तय करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया जाता है।