मुज़फ्फरनगर: खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला खादारवाला में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला में शॉर्ट सर्किट से अचानक ही शनिवार की सुबह 6:00 के करीब आग लग गई आग लगने से घर में सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसको लेकर आसपास के लोगों के द्वारा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। वही आग लगने से मकान मालिक का हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया।