मुज़फ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के अमीननगर में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीननगर में प्लॉट के विवाद को लेकर चल रही बातचीत के दौरान दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी जो कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई जिसका वीडियो लगातार शुक्रवार की शाम 7:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर पीड़ित के द्वारा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।