चौगाईं: चौगाईं डिग्री कॉलेज की लोकेशन पर विवाद, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर अपने गृहक्षेत्र के नजदीक खींचने का लगाया आरोप
Chaugain, Buxar | Jun 15, 2026 चौगाईं प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण स्थल को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा कॉलेज के लिए बेलहरी प्रखंड में जमीन चिन्हित किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों और राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों ने सोमवार की दोपहर 1 बजे विरोध जताया।