इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द
Etawah, Etawah | Aug 30, 2026 इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में बीती रात्रि में गश्त के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को भरथना चौराहे पर एक 9 वर्षीय गुमशुदा बच्चा मिला। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों से संपर्क करने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई। जिसके पुलिस ने परिजनों को खोज कर बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया।