शाहपुर: शाहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को सुरक्षित किया बरामद
Shahpur, Betul | May 2, 2026 शाहपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुराचार के गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।