हांसी: सरसौंद गांव की ढाणी में रहने वाले 25 वर्षीय युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Hansi, Hissar | Sep 23, 2024 हिसारके सरसौंद गांव की ढाणी में रहने वाले 25 वर्षीय विक्रम की रविवार सुबह रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत में घुसे बेसहारा पशुओं को निकालने के लिए गया था। उस वक्त हादसा हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा कर्मबीर के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।