हांसी: हांसी में जनरेटर की दुकान से चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर, 16 लाख का सामान ले गए
Hansi, Hissar | Sep 21, 2024 हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में एक दुकान से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।हांसी में हिसार रोड पर भाईजी होटल के पास एक जनरेटर की दुकान है।जिसकी दीवार तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।चोर दुकान के पिछली तरफ दीवार तोड़कर अंदर घुसे व पिकअप गाड़ी में सामान डालकर फरार हो गए। हांसी शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया.