टीकमगढ़: कीटनाशक पीने से युवक की मौत, इलाज के दौरान ज़िला अस्पताल में तोड़ा दम
अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे CHC बल्देवगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मौसम रिछारिया के रूप में हुई है, जो वैसा गांव में अपने नाना-नानी के घर आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।