कोटपूतली: भारी बारिश से नारेहड़ा में जलभराव, घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए
Kotputli, Alwar | Jul 6, 2026
नारेहड़ा कस्बे में सोमवार शाम हुई भारी बारिश से गोशाला के सामने जोहड़ वाले मोहल्ले सहित कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।