जलालगढ़: दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जलालगढ़ थाना में अंचलाधिकारी सबीहुल हसन, तथा थाना अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार राय की संयुक्त अध्यक्षता में संध्या 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मेला के नियम निर्देश के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ साथ दुर्गा पूजा में लाइसेंस के बारे में जानकारी दी गई।