जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न सीआरसी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू
जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के सीआरसी में वर्ग 3 से 8 वीं तक के छात्र छात्राओं का अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन का कार्य आज से प्रारंभ हो गया। एन डी रुंगटा उच्च विद्यालय जलालगढ़ के सीआरसी में शिक्षक एवं शिक्षकों ने वर्ग 3 से 8 तक के विभिन्न विषयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की काॅपी की जांच काॅर्डिनेटर संजय झा के देखरेख में प्रारंभ कर दी गई है।