जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में जल बढ़ने की आशंका को लेकर अंचलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को किया सचेत
कोसी में अत्यधिक पानी के डिस्चार्ज होने के कारण जलालगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पानी का स्तर बढ़ने से कई पंचायत प्रभावित होने की पूरे संभावना है। जिसको लेकर अंचल अधिकारी सबीहुल हसन ने आज 10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं आपदा प्रबंधन शाखा के सदस्यों को जल स्तर के बढ़ने को लेकर दिए कई दिशा निर्देश।