जलालगढ़: जलालगढ़ थानाक्षेत्र के मेंहीननगर के समीप फाइनेंस कंपनी ने लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाई, पुलिस ने की जांच
एफएल समस्ता फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने 91 हजार नकदी लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाई।जलालगढ़ पुलिस ने रात के 10 बजे मामले की जांच कर कर्मी के पास से 36 हजार रुपये नगद बरामद किया।बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एफएल समस्ता फाइनेंस कर्मी शंकर कुमार लोगों से पैसे रिकवरी कर जलालगढ़ गुमटी चौक स्थित ब्रांच आ रहा था।