कोलायत: कोलायत के पलाना में गंदगी से लोग बेहाल, विकास अधिकारी के निर्देशों का नहीं हुआ पालन, ग्रामीणों में रोष
जिला प्रशासन ग्रामीण सेवा शिविरों की सफलता का बड़े बड़े दावे कर रहा वहीं पलाना गांव के हृदय स्थल राजकीय बालिका विद्यालय के सामने लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हैं।अब कचरे की बदबू से पर्यावरण दूषित हो रहा हैं।गंदगी से मौसमी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा हैं।बिगड़े हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि मौके पर पहुंची बीडीओ शाजिया तब्बसुम को भी बदबू आई