रावतभाटा: रावतभाटा में विकास बना खतरा, सिवरेज-पानी लाइन की खुदाई से टूटी सड़कें, हादसों से सहमी जनता परेशान
विजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि शहर के कई इलाकों में सिवरेज और पेयजल लाइन की खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी सड़कें रोजाना हादसों को न्योता दे रही हैं। आरपीएस निवासी रवि राणा की माताजी सड़क की खराब हालत के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनका हाथ टूट गया। न्यू मार्केट निवासी सुनील गुप्ता भी इसी अव्यवस्था क