आनंदपुरी: आनंदपुरी में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा
आनंदपुरी कस्बे में राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख गली-मोहल्लों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजों की धुनों के साथ निकली इस यात्रा में “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।