अरनोद: पुष्कर में भारतीय किसान संघ के प्रदेश स्तरीय महिला किसान प्रशिक्षण वर्ग का समापन, प्रतापगढ़ से 7 सदस्यीय दल ने लिया भाग
भारतीय किसान संघ के प्रदेश स्तरीय महिला किसान अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग का समापन गुरुवार को तीर्थराज पुष्कर में हुआ। समापन सत्र में प्रतापगढ़ जिले की जिला महिला प्रमुख पिंकी देवी मीणा ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन के लगभग 80 प्रतिशत कार्यों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर जहर मुक्त जैविक खेती को अपनाना चाहिए और प्राक