सुल्तानपुर: चुनाव को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन में ली बैठक, जिला बदर व वांछितों को पकड़ने के दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर ने पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। जिला बदर व आपराधिक मामलों में वांछित लोगों को पकड़ने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में SP सोमेन बर्मा, ASP अरुण चंद्र, CO सिटी शिवम मिश्र समेत अन्य सर्किल के CO मौजूद रहे।