सुल्तानपुर: अब परशुराम चौराहे के नाम से जाना जाएगा DM आवास चौराहा,संरक्षक रमाशंकर पांडेय ने दी प्रतिक्रिया
परशुराम युवा वाहिनी के संरक्षक रमाशंकर पांडेय ने कहा कि इसका श्रेय युवा वाहिनी के सदस्यों को,ब्राह्मण समाज के लोगों को और जो भी संगठन इसमें लगे थे कि डीएम आवास के सामने जो चौराहे है उसको भगवान परशुराम चौक चौराहा घोषित किया जाए।उन सबको इसका श्रेय जाता है। इसके लिए मैं सभी संगठन व लोगों को साधुवाद देता हूं और सबको बधाई देता हूं।