आरोन: आरोन में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण और बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लड़की को किया बरामद
आरोन थाना पुलिस ने रेप और अपहरण का आरोपी पकड़ा है। 1 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 24 अप्रैल 2026 से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की मां ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट की। 29 अप्रैल को लड़की को दस्तयाब कर बयान लिए गए। 30 अप्रैल को अपहरण और बलात्कार के आरोपी राजपाल प्रजापति ग्राम डोंगर थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर 1 मई जेल भेजा है।