बहेड़ी: ग्वारी पचपेड़ा मार्ग से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान आज करीब साढ़े बारह बजे बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्वारी से पचपेड़ा जाने वाले मार्ग से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भुड़िया चौकी प्रभारी शेखर खोखर के साथ कॉन्स्टेबल व महिला पुलिस कर्मियों की पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए कच्ची शराब बेचने वाली एक महिला आरोपी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया