करछना: भमोंखर गांव में चकमार्ग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए डीएम ने दिए आदेश
तहसील करछना क्षेत्र के विभिन्न गांव में माफियाओं तथा ग्रामीणों के द्वारा सार्वजनिक जमीन व चक मार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ती है। समय-समय पर उससे जुड़े लोगों के द्वारा शिकायत भी की जाती है लेकिन कार्रवाई नहीं होता। शुक्रवार को भमोंखर गांव के एक ग्रामीण ने चकमार्ग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जा की शिकायत डीएम से की गई।