बांसगांव: बड़गो चौराहे पर हुए गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़गो चौराहे पर शुक्रवार की शाम को दो फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने एक युवक के हाथ व पैर में कुल 4 गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक की पहचान गोला थाना क्षेत्र के कोड़री गांव के निवासी विवेक पाठक के 30 वर्षीय पुत्र अभिषेक पाठक ऊर्फ अप्पू पाठक के रूप में हुई।