महोबा: महोबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SP ने वर्चुअल जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। SP ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर त्वरित निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।