मानिकपुर: पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर मानिकपुर पहुंचे राजा बुंदेला, जनसभा में विकास का मुद्दा उठाया
चित्रकूट के मानिकपुर में शुक्रवार शाम 6:30 बजे 'गांव-गांव, पांव-पांव' यात्रा के तहत राजा बुंदेला ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से ही क्षेत्र का विकास और पलायन की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने राज्य गठन का विश्वास जताया।