लातेहार: लातेहार रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत
लातेहार रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की शाम 6:00 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के उपरांत मौके वारदात पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने जांचों उपरांत युवक को पूर्ण रूप से मृत्यु घोषित कर दिया। युवक की पहचान लातेहार के सीरम ग्राम निवासी ललन सिंह के रूप में हुई है।