हिण्डोली: कोटपूतली में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 ओवरलोड वाहन जब्त, ₹90 लाख का जुर्माना
Hindoli, Bundi | Jun 30, 2026 कोटपूतली में परिवहन विभाग ने खनन क्षेत्रों में चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 15 उड़न दस्तों ने अभियान चलाकर 66 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया और करीब 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।