उरला स्थित BSUP कॉलोनी में विस्थापित परिवारों ने बढ़ी हुई किस्तों को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि उन्हें पहले बिरगांव के डेरापारा क्षेत्र से हटाकर यहां बसाया गया था और उस समय ₹75,000 की राशि आसान मासिक किस्तों में जमा करने का आश्वासन दिया गया था।
लोगों के मुताबिक वे लंबे समय से ₹1000 प्रति माह की किस्त भर रहे हैं, लेकिन अब नगर निगम द्वारा ₹2000 से ₹3000 तक की राशि मांगी जा रही है, जो उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ रही है।
अधिकांश परिवार सफाई कार्य, मजदूरी और छोटे कामों से ₹8000 से ₹15000 तक की आय कमाते हैं। ऐसे में बढ़ी हुई किस्तों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में आज भी पानी, सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, इसके बावजूद किस्त बढ़ाना गलत है।
लोगों ने मांग की है कि पुरानी व्यवस्था के अनुसार ₹1000 मासिक किस्त ही लागू रखी जाए।
#RaipurNews #UrlaNews #BSUPColony #ChhattisgarhNews #LocalNews BreakingNews News22Bharat HousingScheme PublicIssue GroundReport Birgaon NagarNigam ResidentsProblem I