राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एकलिंगपुरा क्षेत्र में सनातनी भाइयों द्वारा विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। सैकड़ों स्वयंसेवक भगवा टी-शर्ट पहनकर व हाथों में भगवा पताका लेकर रैली में शामिल हुए। रैली को संघ के नगर कार्यवाह जयंत गर्ग व शांति लाल ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।