बेंगाबाद: अरगाघाट पुल की जर्जर स्थिति पर कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ता ने झारखंड सरकार को भेजा पत्र
अरगाघाट पुल की जर्जर स्थिति पर अविलंब कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने झारखंड सरकार को पत्र भेजा है। कुटिया रोड़ निवासी ने गुरुवार को 12 बजे इसकी जानकारी दी।गिरिडीह शहर को सिरसिया,पांडेयडीह,महेशमुंडा, जामताड़ा एवं गिरिडीह–मधुपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला अरगाघाट पुल आज अत्यंत जर्जर स्थिति मे पहुंच चुका है।