हुसैनगंज: करहनु में 7 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करेंगे विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, प्रशासन तैनात
करहनु में 7 जनवरी को 11 बजे प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रिमोट से पंचायत सरकार भवन,छठ घाट,पेवर ब्लाक,आंगनबाड़ी केंद्र,खेल मैदान समेत आदि योजनाओ का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में BDO राहुल कुमार ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।