डग: भवानीमंडी में पौधारोपण एवं परिंडे बांधकर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
Dug, Jhalawar | Apr 22, 2024 भवानीमंडी में पौधारोपण एवं परिंडे बांधकर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया के संस्थापक फूलचंद वर्मा ने बताया कि सेठ आनंदीलाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर मे पौधारोपण कर व परिंडे बांधकर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। परिंडो में पानी भरने की जिम्मेदारी ओमप्रकाश ने ली। इसका मकसद पृथ्वी के महत्व को समझाना, पर्यावरण को बचाना है।