डग: डग में जैन समाज द्वारा जैन संप्रदाय के 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक हर्षोल्लास से मनाया
Dug, Jhalawar | Apr 22, 2024 डग में जैन समाज द्वारा जियो और जीने दो का सिद्धांत बताने वाले जैन संप्रदाय के 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मूर्ति पूजक जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई प्रात:भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक , शांतिधारा पूजन एवं आरती की गई। जन्म कल्याण महोत्सव के तहत वरघोड़ा निकाला गया।