डग: डग विधानसभा क्षेत्र में जिला कलेक्टर व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Dug, Jhalawar | Apr 20, 2024 डग विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी रिचा तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भिलवाडी, पिपलिया, भवानीमंडी, पचपहाड़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कुंडीखेड़ा, मोगरा के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों का भी निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।