डग: डग में अन्नपूर्णा रसोई की कर्मचारियों ने कूपन देने से किया मना
Dug, Jhalawar | Apr 21, 2024 डग कस्बे के पुरानी पंचायत में संचालित अन्नपूर्णा रसोई में भोजन के लिए जगतसिंह नेपाली चौकीदार को कर्मचारियों ने कूपन देने से मना कर दिया। जगतसिंह ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने से एक रोटी बच गई, इसे उसने बाहर खड़ी गाय को खिला दिया। जब वह टोकन लेने गया तो कर्मचारियों ने टोकन देने से मना कर दिया। समाजसेवियों द्वारा भोजन का टोकन कटवाकर कर्मचारियों से समझाइश की।