पूरनपुर: गांव लहा में मामूली कहासुनी के चलते दंपति की पिटाई पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाह निवासी प्रताप कुशवाहा पुत्र जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह दरवाजे पर गया तभी गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा और राजेश कुशवाहा गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर बचाने आई महिला की भी दबंग लोगों ने पिटाई कर दी। घायल दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।