पूरनपुर: भाई से विवाद के बाद हिरासत में लिए गए युवक की कोतवाली में बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट फिरोजपुर निवासी सुमित पुत्र राम किशोर का उसके भाई रामकृपाल से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा दिया था।तभी अचानक युवक की हालत बिगड़ गई जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।