पूरनपुर: हरसिंहपुर गांव में पैट्रोल डालकर युवक को आग लगाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मंजीत सिंह ने बताया गांव के ही रंजीत सिंह ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर निकलवाने के नाम पर 7 लाख रुपए उससे लिए थे। इसके बाद से आरोपी गायब हो गया था रुपए बापस मांगने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।