पूरनपुर: गांव शेरपुर कला में एक घर से ₹13300 की नकदी व सोने-चाँदी के जेवर हुए चोरी, जांच शुरू
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी मुवारिक शाह पुत्र इब्राहिम शाह ने सोमवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घर बंद कर दबाई लेने गया था। जब वह दबा लेकर घर बापस लौटा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और कमरे की जाली कटी हुई है जब कमरा खोलकर देखा कि अलमारी का लांक टूटा हुआ उसमें रखे सोने चाँदी के जेवर व 13300 रुपए नगद चोरी हो गए।