हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन में 'दीक्षांत परेड समारोह' का आयोजन हुआ, अपर पुलिस महानिदेशक ने ली सलामी
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2026 रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार शामिल हुए।