लातेहार: बाजार टांड़ में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान, निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने का है उद्देश्य
निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में शहर के बाजारटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में मंगलवार को ढाई बजे स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।